फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bear injured the villager, referred

भालू ने ग्रामीण को किया घायल, रेफर

Mon, 31 May 2021 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Bear injured the villager, referred
रोहिड़ा क्षेत्र के देवीस्थान गांव में भालू ने एक व्यक्ति को घायल कर दिया। सीएचसी गैरसैंण में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को श्रीनगर और वहां से रेफर कर ऋषिकेश एम्स में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रोहिड़ा के वन पंचायत सरपंच बलवंत राणा ने कहा कि रविवार सुबह करीब 10 बजे धन सिंह (45) पुत्र वचन सिंह गांव के पास जंगल में लकड़ी लेने के गया था। तभी झाड़ी में छिपे भालू ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने भालू को भगाया। घायल को वन पंचायत चौकीदार राम सिंह, जसवंत मेहता, महेंद्र पालीवाल, मान सिंह, जगदीश थपलियाल ने घायल को गैरसैंण सीएचसी पहुंचाया। सरपंच ने बताया चिकित्सकों ने उसे श्रीनगर रेफर किया, जहां से उसे ऋषिकेश भेज दिया गया है। रेंजर प्रदीप गौड़ ने कहा कि उन्होंने घटना की सूचना अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed