फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bear injured five people in two days

जोशीमठ में भालू का आतंक, पांच लोग किए घायल

Mon, 26 Oct 2020 07:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Bear injured five people in two days
जोशीमठ और आसपास के इलाके में भालू ने दो दिनों में पांच लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र के लोगों में दहशत है। घटना के बाद क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारी तैनात कर दिए गए साथ ही घायलों को आर्थिक सहायता भी दी गई।
विज्ञापन

रविवार देर शाम को परसारी गांव में विनेश कनखोली (44 साल), मारवाड़ी-विष्णुप्रयाग पैदल मार्ग पर कैलाश दास (60) निवासी उमा माहेश्वरी आश्रम विष्णुप्रयाग, खड़क सिंह (50) निवासी चुनार मारवाड़ी को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं सोमवार को सिंहधार निवासी पूर्ण सिंह व दुर्गी देवी पर भी भालू ने हमला कर घायल कर दिया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद विनेश कनखोली, पूर्ण सिंह, दुर्गी देवी और खड़क सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी विजय लाल आर्य ने बताया कि क्षेत्र में वनकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। वन कर्मी रात को भी गश्त करेंगे। वन कर्मियों ने सोमवार सुबह छह राउंड हवाई फायर भी किया। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए 42-42 हजार की आर्थिक मदद दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed