{"_id":"675a6fd497ca6bc79205a0b7","slug":"bear-attacks-woman-cutting-grass-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-111122-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला
Thu, 12 Dec 2024 10:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:38 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। रामड़ा तल्ला गांव से कुछ दूर खेत में घास काट रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया तो भालू भाग गया। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से घायल महिला को मुआवजा देने की मांग की।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे रामड़ा तल्ला गांव से 200 मीटर की दूरी पर खेत में घास काट रही दीपक सिंह की पत्नी गंगा देवी (32) पर भालू ने हमला कर दिया। महिला का शोर सुनकर वन पंचायत सरपंच महावीर बिष्ट, निवर्तमान प्रधान रेवती बिष्ट व राकेश बिष्ट व अन्य ग्रामीण महिला की मदद के लिए दौड़े तो भालू मौके से भाग गया। ग्रामीणों की सहायता से घायल महिला को निजी वाहन से सीएचसी गैरसैंण पहुंचाया गया। सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. अर्जुन रावत ने कहा कि महिला का खून नहीं रुक रहा था। गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को 108 सेवा से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उचित मुवावजा दिया जाएगा। घटना को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। संवाद