फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Balan village will soon be connected by road, in-principle approval received

Chamoli News: जल्द सड़क से जुड़ेगा बलाण गांव, सैद्धांतिक स्वीकृति मिली

Thu, 18 Dec 2025 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 18 Dec 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
Balan village will soon be connected by road, in-principle approval received
फॉलोअप
विज्ञापन

- 2.2 किमी सड़क बनने से ग्रामीणों को नहीं चलना पड़ेगा पैदल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। ब्लॉक का बलाण गांव जल्द सड़क से जुड़ जाएगा। गांव के लिए 2.2 किमी सड़क की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। वर्ष 2023 में 2.2 किलोमीटर लिंक रोड के लिए 3 करोड़ 80 लाख स्वीकृत हुए थे लेकिन सैद्धांतिक स्वीकृति नहीं मिलने के कारण सड़क नहीं बन पाई थी और ग्रामीणों को गंतव्य तक जाने के लिए दो किमी पैदल चलना पड़ रहा था।

वर्ष 2017 में पीएमजीएवाई ने हिमनी से बलाण के लिए 11 किमी सड़क कटिंग की गई थी लेकिन गांव को सड़क से जोड़ने के लिए 2.2 किमी सड़क की जरूरत और थी। पीएमजीएसवाई ने 2.2 किमी सड़क निर्माण के लिए इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था और 3.80 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली थी। पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से टेंडर भी जारी किए गए थे लेकिन सैद्धांतिक स्वीकृति नहीं मिलने से काम अटका हुआ था। बलाण के ग्राम प्रधान खीमी राम, बीडीसी मेंबर प्रदीप दानू, गाेविंद सिंह, रणजीत सिंह आदि ने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों को पैदल नहीं चलना पड़ेगा। वहीं पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाड़ी का कहना है कि सड़क की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। क्षतिपूर्ति वृक्षों और पेड़ों के छपान के लिए डीएफओ को पत्र भेज दिया गया है। एक माह में सड़क कटिंग का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed