फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Yatra: 'Gate system' reimplemented at Jyotirmath

बदरीनाथ यात्रा : ज्योतिर्मठ में फिर लागू हुआ गेट सिस्टम

Fri, 25 Sep 2026 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 25 Sep 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Yatra: 'Gate system' reimplemented at Jyotirmath
ज्योतिर्मठ और मारवाड़ी पेट्रोल पंप पर रोके जाएंगे वाहन
विज्ञापन

यातायात के दबाव के अनुसार पुलिस लेगी निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दूसरे चरण में ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार से गेट सिस्टम फिर लागू कर दिया है। वाहनों की संख्या और सड़क की स्थिति को देखते हुए पुलिस यातायात संचालित करेगी। ज्योतिर्मठ और मारवाड़ी पेट्रोल पंप पर वाहन रोके जाएंगे। बृहस्पतिवार सुबह कुछ देर तक वाहनों को रोककर व्यवस्था लागू की गई जबकि दोपहर में वाहनों का दबाव कम होने पर यातायात सामान्य कर दिया गया।

बदरीनाथ धाम की द्वितीय चरण की यात्रा रफ्तार पकड़ने लगी है। बारिश थमने के बाद धाम में दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। वहीं ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच सड़क पर कटिंग का कार्य चल रहा है। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। इसे देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए गेट सिस्टम लागू कर दिया। कोतवाल देवेंद्र रावत ने बताया कि ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच सड़क की स्थिति ठीक नहीं है और यात्रा का दबाव भी बढ़ रहा है। ऐसे में वाहनों की संख्या के अनुसार गेट सिस्टम के तहत यातायात संचालित होगा। बदरीनाथ जाने वाले यात्री वाहनों को ज्योतिर्मठ में पेट्रोल पंप से नृसिंह मंदिर तक रोका जाएगा जबकि बदरीनाथ से आने वाले वाहनों को मारवाड़ी के पास रोका जाएगा। सड़क की स्थिति और वाहनों की संख्या के अनुसार वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed