{"_id":"571a56f04f1c1b6a7d8b482e","slug":"badrinath-kedarnath-snowfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली है। केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बारिश के साथ बर्फबारी हुई है। चमोली जिले में दिनभर मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। तड़के बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और रुद्रनाथ सहित ऊंची चोटियों में बारिश के साथ हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
शाम चार बजे बाद ऊंची चोटियों में फिर बर्फबारी शुरू हो गई जो देर शाम तक जारी रही। मंडल घाटी के साथ ही गोविंदघाट, पांडुकेश्वर, घांघरिया में झमाझम बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। गोपेश्वर में शाम पांच बजे बाद बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चली।
विज्ञापन
केदारनाथ में दोपहर दो बजे से शुरू हुई हल्की बर्फबारी शाम तक जारी रही। धाम में शाम छह बजे तक दो इंच नई बर्फ गिर चुकी थी। इस दौरान मंदिर के पीछे पहाड़ियां भी बर्फ से ढक गई हैं। मौसम के इस बिगड़े मिजाज से केदारनाथ के तापमान में कमी आई है। शुक्रवार को यहां दिन में अधिकतम पारा 10 और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन