फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway sinking towards Alaknanda every day in Maithana

Badrinath Highway: मैठाणा में हर दिन अलकनंदा की ओर धंस रहा हाईवे, एक हफ्ते में 15 मीटर ध्वस्त

Fri, 25 Aug 2023 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 25 Aug 2023 05:18 PM IST
सार

मैठाणा में वर्ष 2013 में भू-धंसाव सक्रिय हुआ था। तब हाईवे का 400 मीटर हिस्सा धंस गया था। वर्ष 2016 में राज्य सरकार ने मैठाणा के ट्रीटमेंट का जिम्मा एनएच को सौंपा था।

विज्ञापन
Badrinath highway sinking towards Alaknanda every day in Maithana
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैठाणा में बदरीनाथ हाईवे हर दिन अलकनंदा की ओर धंस रहा है। पिछले एक सप्ताह में हाईवे का करीब 15 मीटर धंस चुका है। यहां आरजी बिल्डवेल कंपनी की ओर से मिट्टी का भरान किया जा रहा है लेकिन हाईवे पर धंसाव थम नहीं रहा है। यहां खतरे के बीच वाहनों की आवाजाही हो रही है।

विज्ञापन


मैठाणा में वर्ष 2013 में भू-धंसाव सक्रिय हुआ था। तब हाईवे का 400 मीटर हिस्सा धंस गया था। वर्ष 2016 में राज्य सरकार ने मैठाणा के ट्रीटमेंट का जिम्मा एनएच को सौंपा था। एनएच ने आरजी बील्डवेल और मैकाफेरी कंपनी को भूस्खलन के ट्रीटमेंट का जिम्मा सौंपा और वर्ष 2019 में करोड़ों की लागत से हुआ था भूस्खलन का ट्रीटमेंट किया गया। मगर अब तीन साल बाद ही यहां भू-धंसाव फिर से सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन


Chamoli News: नारायणबगड़ में धंसा कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे, 15 घंटे बंद रही वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में करीब 100 मीटर दायरे में भू-धंसाव हो रहा है। मैठाणा में हाईवे के ठीक नीचे से अलकनंदा नदी बह रही है जिस स्थान पर धंसाव हो रहा है वहां नदी का मोड़ है जिससे पानी का बहाव हाईवे की ओर बना हुआ है। वहीं एनएचआईडीसीएल के उप महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि आरजी बिल्डवेल कंपनी को शीघ्र भूस्खलन के स्थायी समाधान करने के लिए कहा गया है। यहां फिलहाल यातायात सुचारु रखने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed