{"_id":"689df1d242313720b5017c60","slug":"badrinath-highway-remained-closed-for-two-hours-in-nandprayag-and-chatwapipal-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-114207-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नंदप्रयाग और चटवापीपल में दो घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नंदप्रयाग और चटवापीपल में दो घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे
Thu, 14 Aug 2025 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
पर्थाडीप में भूस्खलन और गलनाउं में टूटी चट्टान
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग के भूस्खलन क्षेत्र पर्थाडीप में बृहस्पतिवार को करीब दो घंटे तक बंद रहा जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से हाईवे पर दलदल की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं चटवापीपल और गलनाउं में हाईवे दो घंटे बंद रहा।
बुधवार रात को हुई तेज बारिश से बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे बदरीनाथ हाईवे पर पर्थाडीप में पहाड़ी से मलबा आ गया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई। एनएचआईडीसीएल की जेसीबी और पोकलेन मशीन ने मलबा हटाया और सुबह सात बजे हाईवे सुचारु कर दिया गया। इसके बाद वाहन गंतव्य के लिए रवाना हुए।
वहीं कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे चटवापीपल के पास बोल्डर आने से बंद हो गया। एनएच की मशीनों ने मलबा और बोल्डर हटाकर करीब साढ़े बारह बजे हाईवे सुचारु किया। इसके बाद शाम पांच बजे गलनाउं के पास चट्टान टूटने से हाईवे फिर बाधित हो गया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर कई लोग फंसे रहे। वहीं एनएच की मशीनों ने मलबे को हटाया और शाम सात बजे हाईवे खोल दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष राकेश भट्ट ने कहा कि हाईवे खोलने के लिए मशीन लगी है।