{"_id":"57a76b244f1c1b356a2b968e","slug":"badrinath-highway-open-pilgrim-destination-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे खुला, तीर्थयात्री गंतव्य को रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे खुला, तीर्थयात्री गंतव्य को रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे रविवार को 12 घंटे तक बाधित रहा। बीआरओ की मशीनों और मजदूरों ने आठ घंटे की मशक्कत के बाद शाम साढे़ चार बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया। उधर जोशीमठ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग भी रविवार शाम से वाहनों के लिए खुल गया है।
विज्ञापन
बदरीनाथ क्षेत्र में शनिवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से रविवार तड़के करीब चार बजे लामगबड़ भूस्खलन जोन में भारी मलबा और बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया था। रविवार सुबह आठ बजे से बीआरओ की मशीनें और मजदूर यहां हाईवे सुधारीकरण कार्य में जुट गये थे।
विज्ञापन
साढे़ आठ घंटे की मशक्कत के बाद बीआरओ ने यहां मोटर मार्ग को सुचारु कर दिया है। लामबगड़ में वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद बदरीनाथ धाम में रोके गये पांच सौ तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है, जबकि जोशीमठ, पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में रुके करीब ढाई सौ तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, जोशीमठ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार शाम से वाहनों के लिए खुल गया है। शुक्रवार रात को घाटी में हुई बारिश से तमक गदेरे में आए मलबे और पत्थरों से यहां हाईवे पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क बंद होने से घाटी के 16 गांवों के ग्रामीणों के साथ ही सीमा पर मुस्तैद जवानों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था। बीआरओ के कमांडर आर सुब्रहमण्यम का कहना है कि रविवार देर शाम सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।