फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway open for small vehicles

छोटे वाहनों के लिए खुला बदरीनाथ हाईवे

Tue, 02 Aug 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Tue, 02 Aug 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन

चार दिनों से लामबगड़ में अवरुद्ध बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इस दौरान बदरीनाथ में फंसे 70 वाहन और 143 तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य को भेज दिया गया। बारिश होने पर हाईवे के पुन: बाधित होने की आशंका बनी हुई है।  

विज्ञापन


सोमवार रात को लामबगड़ क्षेत्र में हुई बारिश से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ के साथ ही बल्दौड़ा में भी मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था। मंगलवार को सुबह साढ़े छह बजे से बीआरओ की ओर से हाईवे को खोलने का काम शुरू किया गया। बल्दौड़ा में सुबह साढे़ दस बजे तक सड़क साफ कर दी गई, लेकिन लामबगड़ में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आने से बीआरओ को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


यहां चट्टान से रह-रहकर छिटक रहे पत्थरों से बीआरओ की मशीनों और मजदूरों को काम करना मुश्किल हो गया था। बाद में दोपहर साढ़े बारह बजे तक हाईवे को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर मौजूद बीआरओ के कमांडर कर्नल आर सुब्रमण्यम ने बदरीनाथ धाम से वाहनों की निकासी के लिए हरी झंडी दिखाई। 70 वाहनों को उनके गंतव्य भेजा गया। हालांकि, लामबगड़ में अभी भी हाईवे खतरनाक स्थिति में है। थोड़ी बारिश होने पर भी यहां हाईवे के अवरुद्ध होने की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed