फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   badrinath highway not open after 4 days.

बदरीनाथ हाईवे चौथे दिन भी नहीं खुला

Mon, 04 Jul 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Mon, 04 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
badrinath highway not open after 4 days.
बाजपुर में करीब बीस मीटर बह गए बदरीनाथ हाईवे को सुचारु करने में जुटे बीआरओ के मजदूर। - फोटो : Amar Ujala

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को चौथे दिन भी वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल पाया है। हाईवे के अवरुद्ध होने से प्रशासन ने बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रा वाहनों को नंदप्रयाग-कोठियालसैंण मोटर मार्ग से निकाला।

विज्ञापन


चमोली कस्बे के पास चट्टान काटकर सीमा सड़क संगठन के मजदूरों ने हाईवे को वाहनों की आवाजाही लायक बना दिया है। अब बाजपुर में हाईवे को खोलने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने मंगलवार तक बदरीनाथ हाईवे के सुचारु होने का दावा किया है। हाईवे के अवरुद्ध होने से जोशीमठ, गोपेश्वर, पीपलकोटी, गोविंदघाट में दूध, सब्जी की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


जनपद में अब भी 57 सड़कें अवरुद्ध हैं। जबकि 36 पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हैं। सबसे ज्यादा गांवों को जोड़ने वाली नंदप्रयाग-घाट, बिरही-निजमुला, चमोली-लासी-पलेठी, गोपेश्वर-पोखरी, हापला-धोतीधार, पोखरी-रौता सड़कें बंद होने से ग्रामीण मीलों दूरी पैदल नापकर अपने गंतव्य को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लोगों की खोज जारी
घाट ब्लॉक में लापता चल रहे चार लोगों की ढूंढ खोज जारी है। सोमवार को भी एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने नंदाकिनी नदी सहित आसपास के गदेरों में भी लापता लोगों की ढूंढखोज की।


घाट तहसील में जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने आपदा प्रभावित नौ परिवारों को नौ लाख अस्सी हजार रुपये के चेक भी वितरित किए। घाट क्षेत्र में अभी भी बिजली, पानी और संचार की आपूर्ति भी सुचारू नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed