{"_id":"68a47f7e6861c0d0e10bf4bf","slug":"badrinath-highway-is-sinking-towards-alaknanda-in-maithana-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-114264-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मैठाणा में अलकनंदा की ओर धंस रहा बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मैठाणा में अलकनंदा की ओर धंस रहा बदरीनाथ हाईवे
Tue, 19 Aug 2025 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 19 Aug 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो
दो साल बाद फिर सक्रिय हुआ भू-धंसाव, सुचारु आवाजाही में बना खता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर मैठाणा में दो साल बाद फिर से भू-धंसाव शुरू हो गया है। यहां करीब 40 मीटर हाईवे धीरे-धीरे अलकनंदा की ओर धंस रहा है। दो वर्ष पूर्व ही एनएचआईडीसीएल की ओर से यहां भूस्खलन रोकने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर उच्च तकनीकी से यहां ट्रीटमेंट किया गया था। मगर बीते दिनों हुई भारी बारिश से हाईवे पर भू-धंसाव शुरू हो गया है। ऐसे में यहां सुचारु आवाजाही में खतरा बना हुआ है।
बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपाणी के बाद अब मैठाणा भू-धंसाव क्षेत्र भी सुचारु यातायात में दिक्कतें पैदा करने लगा है। यहां भू-धंसाव इसी बरसात में सक्रिय हुआ है। वर्ष 2021 में मेकाफेरी कंपनी की ओर से उच्च तकनीकी का इस्तेमाल कर यहां भूस्खलन का ट्रीटमेंट किया गया था। पहाड़ी पर सेल्फ ड्रीलिंग एंकरिंग कर जगह-जगह सीमेंट का भरान किया गया जिसके बाद हाईवे सुगम हो गया था। वर्ष 2023 में यहां फिर से भू-धंसाव होने के कारण एनएचआईडीसीएल ने हाईवे के ऊपरी हिस्से में पत्थर और मिट्टी का भरान कर हाईवे का समतलीकरण कर डामर बिछाया। मगर अब दो साल बाद फिर से भू-धंसाव शुरू हो गया है। अब धीरे-धीरे हाईवे अलकनंदा की ओर से धंस रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि मैठाणा के साथ ही नंदप्रयाग, पर्थाडीप और कमेड़ा क्षेत्र में भी पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। इधर एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि मैठाणा में हाईवे का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। मौसम सामान्य होने तक हाईवे सुचारु रखने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
मलबा आने से कमेड़ा में बंद रहा हाईवे
गौचर। कमेड़ा में पहाड़ी से मलबा गिरने से बदरीनाथ हाईवे तीन घंटे तक बंद रहा जिससे यहां हाईवे के दोनों ओर तीन किमी लंबा जाम लग गया। मंगलवार सुबह से मौसम साफ रहने के बावजूद कमेड़ा भूस्खलन जोन में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर हाईवे पर गिरते रहे। ऐसे में हाईवे सुबह साढ़े सात बजे बंद हो गया। एनएचआईडीसीएल की जेसीबी ने हाईवे से मलबा और बोल्डर हटाना शुरू किया और पूर्वाह्न पौने ग्यारह बजे हाईवे खोल दिया गया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी होने से यातायात करीब एक घंटे बाद पौने बारह बजे पूरी तरह बहाल हो पाया। संवाद