फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway closed from Radang Band for nine days

नौ दिनों से बंद बदरीनाथ हाईवे रडांग बैंड तक खुला

Mon, 27 Jan 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway closed from Radang Band for nine days
पांडुकेश्वर से बदरीनाम धाम तक नौ दिनों से बंद पड़ा बदरीनाथ हाईवे सोमवार को हनुमान चट्टी से रडांग बैंड तक खोल दिया गया। हाईवे बंद होने के कारण बदरीनाथ और माणा में सेना और आईटीबीपी को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बार-बार हो रही बर्फबारी के कारण बदरीनाथ हाईवे पर बीआरओ की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। 17 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था, जिससे सेना और आईटीबीपी की आवाजाही भी बंद हो गई। मौसम खुलने पर बीआरओ ने जेसीबी लगाकर बर्फ हटाने का काम शुरू किया। सोमवार तक हाईवे हनुमानचट्टी से आगे रडांग बैंड तक खोल दिया गया है। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल का कहना है कि रडांग बैंड पर 20 फीट से बड़ा ग्लेशियर हाईवे पर है, जिसे हटाया जा रहा है। बर्फ हटाने में चार जेसीबी और 30 मजदूर लगे हैं। जल्द बदरीनाथ और माणा तक सेना की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed