फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badri-Kedar and Gangotri Dham soil-water leaves for Ayodhya

बदरी-केदार और गंगोत्री धाम की मिट्टी-जल अयोध्या रवाना

Mon, 27 Jul 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Badri-Kedar and Gangotri Dham soil-water leaves for Ayodhya
पांच अगस्त को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के शिलान्यास के लिए बदरी-केदार और गंगोत्री धाम की पवित्र मिट्टी और गंगा जल को विहिप की ओर से अयोध्या रवाना किया गया। कार्यकर्ताओं की ओर से यह मिट्टी और जल हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा, जहां से इन्हें सामूहिक रूप से एकत्रित कर 29 जुलाई को अयोध्या भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ता बदरीनाथ धाम पहुंचे और यहां की मिट्टी और जल कलश ले गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और जय बदरीनाथ के जयकारे भी लगाए। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष लक्ष्मण फरकिया, विभाग प्रचारक देवी प्रसाद देवली, स्वयं सेवक आदित्य रावत, सतीश देवली, जिला समरसता प्रमुख रामनगर, विजेंद्र आदि मौजूद थे। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से इस कार्य में सहयोग किया गया।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग से मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम का जल भेजा गया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष श्रीराम गोस्वामी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश से चयनित लोग ही शामिल हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी में गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने विहिप के पदाधिकारियों को गंगोत्री धाम की मिट्टी और गंगा जल कलश के साथ रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पांच अगस्त को विधिवत भूमि पूजन के साथ मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होग
विहिप के जिलाध्यक्ष चैन सिंह चौहान ने कहा कि भूमि पूजन कार्यक्रम का प्रसार भी करेंगे। इस मौके पर विहिप के संगठन मंत्री राजेंद्र गैरोला, विकासनगर के विहिप अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, हनुमान मंदिर के पुजारी शिव प्रसाद, बालशेखर, हरीश सेमवाल आदि मौजूद रहे।
माता सीता व लक्ष्मण मंदिर से भी लगाए मिट्टी
पौड़ी। विहिप कार्यकर्ता माता सीता मंदिर व लक्ष्मण मंदिर परिसर से मिट्टी लाए हैं। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कोट ब्लाक में सितोस्यूं पट्टी स्थित फलस्वाड़ी गांव पहुंचे और माता सीता मंदिर परिसर से मिट्टी एकत्र की। वे देवल गांव भी गए, जहां उन्होंने लक्ष्मण मंदिर परिसर से भी मिट्टी ली। विहिप जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह असवाल, जिला महामंत्री मातंग मलासी ने कहा के जिलेभर से कार्यकर्ता लोगों से अनुदान भी मांग रहे हैं। इस अवसर पर विहिप जिला उपाध्यक्ष राकेश गौड़, ग्राम प्रधान फ़लस्वाड़ी सरोज रावत, ग्राम प्रधान देवल राजेंद्र सिंह, सचिन रावत, प्रदीप भट्ट, मयूर भट्ट, उषा थपलियाल, संजय बलूनी, ऋत्विक असवाल, देवेंद्र, वत्सल, प्रणय आदि मौजूद रहे।

टिहरी में 12 स्थानों से भेजेंगे
नई टिहरी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप कार्यकर्ता टिहरी जिले के 12 प्रमुख मंदिरों से मिट्टी और जल संग्रह कर ले जाएंगे। विहिप के कार्यकर्ता देवलसारी, कोटेश्वर, सुरकंडा, चंद्रबदनी, कुजापुरी, बूढाकेदार, रघुनाथ मंदिर से मिट्टी, देवप्रयाग, गणेश प्रयाग, ढूढ़प्रयाग से जल लाए। सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि पांच अगस्त को मंदिर का शिलान्यास होगा और जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। विहिप के जिला संयोजक रवि शंकर ने बताया कि मंगलवार को प्रेम सिंह पंवार के नेतृत्व में एक दल अयोध्या के लिए रवाना होगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, शीशराम थपलियाल, सोहन चौहान, रघुवीर रावत, अजयपाल नेगी, संदीप रावत, भगवान सिंह राणा, धीरेंद्र नेगी और पवन शाह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed