{"_id":"5eb432058ebc3e909d5b7764","slug":"bad-weather-increased-farmers-problems-karnpryag-news-drn343651996","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम ने बढ़ाई किसानों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम ने बढ़ाई किसानों की परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार देर शाम को अंधड़ और ओलावृष्टि से ग्वालदम और आसपास के गांवों में फसलों को नुकसान हुआ। ग्वालदम, चायखाना, चिड़ंगा मल्ला, कल्याणी, सरकोट, ताल, पाटला, जोला, बुड़जौला, त्रिकोट और सेरा विजयपुर सहित दो दर्जन से भी अधिक गांवों में रबी की फसल के साथ धनिया, सब्जी एवं फल नष्ट हो गए हैं। काश्तकार भूपेंद्र सिंह, चंद्रशेखर, कैलाश चंद्र, लक्ष्मी प्रसाद आदि ने मुआवजे की मांग की। एसडीएम केएस नेगी ने राजस्व उपनिरीक्षकों को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।
वहीं गैरसैंण में बारिश और ओलावृष्टि से खनसर घाटी क्षेत्र में काश्तकारों की गेहूं की फसल सहित आम, आडू, पुलम, संतरा, माल्टा आदि फलदार पेड़ों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जिला पंचायत सदस्य अवतार पुंडीर ने प्रशासन से क्षेत्र में हुई क्षति का आंकलन कर किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।
ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का मिले मुआवजा
नई टिहरी। चंबा और नरेंद्रनगर ब्लॉक के धारअकरिया, मखलोगी, क्वीली, कुजणी से लेकर भिलंगना के बूढ़ाकेदार पट्टी में हो रही बारिश और ओलावृष्टि से फसलों, बागवानी को नुकसान पहुंच रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन से प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति देने की मांग की।
विज्ञापन
प्रगतिशील जन विकास संगठन के अध्यक्ष दिनेश उनियाल, सिविल सोसायटी के विक्रम सिंह रावत, राजबीर सिंह, रमेश बंठवाण, अनिल भंडारी, मान सिंह चौहान, ओम प्रकाश रुडोला, ज्योति पंत ने बताया कि एक सप्ताह से देरसांय को हो रही बारिश और ओलावृष्टि के कारण सेब, आम अमरूद, नीबू, पुलम, आडू, चूलू से लेकर गेहूं, मसूर, मटर आदि फसलों को भारी नुकसान हो रहा है।