{"_id":"61d1cb524afdb8511853bcf6","slug":"baba-barfani-gave-darshan-in-timmarsain-cave-gopeshwar-news-drn4005545170","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी ने दिए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिम्मरसैंण महादेव गुफा के दर्शनों को पहुंचने लगे श्रद्घालु।
- फोटो : GOPESHWAR
Link Copied
नीती घाटी के टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी ने (बर्फ के शिवलिंग) ने दर्शन दिए हैं। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालु भी पहुंचने लगे हैं। साथ ही टिम्मरसैंण की पहाड़ियों पर बहता पानी भी जम गया है।
विज्ञापन
अमरनाथ की तरह ही टिम्मरसैंण में भी एक गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ से शिवलिंग की आकृति उभरती है। जैसे ही गुफा में शिवलिंग आकार ले लेते हैं तो यहां दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। रुद्रप्रयाग से टिम्मरसैंण पहुंचे प्रदीप पंवार, तरुण पंवार, राहुल नौटियाल और गौरव ने बताया कि नीती घाटी में चारों ओर बर्फ बिछी है। टिम्मरसैंण गुफा के बारे में सुना था, शनिवार को यहां भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जगह-जगह बर्फ होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही है। दिल्ली के पर्यटक मनुज शर्मा ने बताया कि वे और उनके तीन साथी नए साल पर औली घूमने पहुंचे थे। टिम्मरसैंण गुफा के बारे में जानकारी मिली तो बाबा बर्फानी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि यहां बिताए पलों को कभी भूल नहीं सकते हैं। बांपा गांव के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पाल और प्रेम फोनिया ने बताया कि टिम्मरसैंण गुफा में बर्फानी बाबा विराजमान हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।