{"_id":"57f674444f1c1b656d26fd0f","slug":"awareness-posters-will-distribute","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंठाईं के साथ मिलेगा जागरूकता पोस्टर भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंठाईं के साथ मिलेगा जागरूकता पोस्टर भी
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Thu, 06 Oct 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी विवाह या अन्य सामाजिक समारोहों में मेहमानों को पिठाईं के साथ स्वच्छता मिशन के पोस्टर भी दिए जाएंगे। जिला प्रशासन लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसा कार्यक्रम चला रहा है।
विज्ञापन
स्वच्छता मिशन की जिम्मेदारी देख रहे चमोली के मुख्य विकास अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में यह जानकारी देते हुए आशा सुविधाताओं को पोस्टर भी वितरित किए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में सीडीओ मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि कर्णप्रयाग ब्लाक शौचालयों के निर्माण में पीछे है, जिसमें अपेक्षित तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। आशा सुविधादाताओं से सीडीओ ने कहा कि अक्तूबर से जनवरी तक शादियों का सीजन है, जिसमें मेहमानों को सम्मान स्वरूप लिफाफा (पिठाईं) देते हैं।
विज्ञापन
जागरूकता के लिए पिंठाई वाले लिफाफे के साथ स्वच्छता जागरूकता का पोस्टर भी दिया जाएगा। दूसरी ओर नारायणबगड़ में आयोजित बैठक में सीडीओ ने नौ नवंबर तक ब्लाक को खुले में शौच मुक्त का लक्ष्य दिया।
इसके लिए अधिकारियों को तेजी से काम करने के लिए कहा। बैठक में स्वजल परियोजना के प्रबंधक कुंवर सिंह रावत, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एमएम नगवाल, सीएचसी के डा. भगवती पुरोहित सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और आशा सुविधादाता मौजूद थे।