{"_id":"670cff6fb2dbaafd8505004b","slug":"awaiting-approval-for-widening-of-nainital-highway-karnpryag-news-c-48-kpg1001-109724-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नैनीताल हाईवे के चौड़ीकरण को स्वीकृति का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नैनीताल हाईवे के चौड़ीकरण को स्वीकृति का इंतजार
Mon, 14 Oct 2024 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नैनीताल हाईवे पर कर्णप्रयाग से पांडुवाखाल तक 65 किमी हाईवे के चौड़ीकरण की योजना को धरातल पर उतरने का इंतजार है। हाईवे चौड़ा न होने के कारण यह कई जगह बदहाल बना है।
नैनीताल हाईवे कर्णप्रयाग से सिमली के पास ग्वालदम तिराहे तक संकरा बना है। यहां आबादी होने के कारण वाहनों की आवाजाही भी होती है लेकिन लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। यही नहीं जखेड़ भूस्खलन जोन में हाईवे लगातार धंस रहा है। वहीं आदिबदरी से मालसी तक और गैरसैंण से पांडुवाखाल तक कई जगह हाईवे बदहाल बना है। दो साल से हाईवे चौड़ीकरण की कवायद चल रही है। पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी आदि ने हाईवे के चौड़ीकरण और मरम्मत करने की मांग की। वहीं एनएच के अवर अभियंता डीएस चौहान ने बताया कि हाईवे के चौड़ीकरण के तहत आदिबदरी में बाईपास और मेहलचौंरी के पास टनल का निर्माण भी प्रस्तावित है। एलाइनमेंट से संबंधित कुछ दिक्कतें हैं उन्हें दूर किया जा रहा है। जल्द विधिवत स्वीकृति मिलने पर काम किया जाएगा। संवाद