फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Asphalting work begins on Hapla-Nail road

Chamoli News: हापला-नैल सड़क पर डामरीकरण कार्य शुरू

Sat, 28 Mar 2026 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 28 Mar 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
Asphalting work begins on Hapla-Nail road
फोटो
विज्ञापन




पोखरी। विकासखंड पोखरी के विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली हापला-गुणम-नैल सड़क पर लोनिवि ने डामरीकरण कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ग्रामीणों की आवाजाही आसान हो जाएगी। लोनिवि की ओर से सड़क के दो से करीब तीन किमी क्षेत्र में दो करोड़ की लागत से सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके तहत सड़क पर डामरीकरण, नाली निर्माण, स्कपर, काॅजवे आदि कार्य किए जाने हैं। लोनिवि के सहायक अभियंता मो. तस्दीक अहमद और अवर अभियंता दीपक सेमवाल ने मौके पर कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता मो. तस्दीक ने बताया कि सड़क पर काम तेजी से चल रहा है। जल्द कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। सड़क के सुधारीकरण से गुणम, मसोली, कुलेडू, नैल, नौली सहित आसपास के अन्य ग्रामीण लाभान्वित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed