फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   ashok house win competation

अशोक सदन बना ओवरऑल चैंपियन

Thu, 10 Dec 2015 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गौचर।
ब्यूरो/अमर उजाला, गौचर। Updated Thu, 10 Dec 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय की अंतरसदनीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सभी प्रतियोगिताओं के आधार पर अशोक सदन ने सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शिवाजी सदन दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण छोटे बच्चों की जलेबी और चम्मच दौड़ रही।

खेल मैदान में हुई केंद्रीय विद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में 50, 100, 200, 400, 600 और 800 मीटर तक दौड़, गोला फेंक, बैडमिंटन, खो-खो, टेबल टेनिस तथा छोटे बच्चों की बैलूून दौड़, जलेबी दौड़, रेडी फॉर स्कूल रेस आदि प्रतियोगिताएं हुईं।

डा. आरके पाठक के संचालन में हुई प्रतियोगिताओं में खो-खो के फ्रैंडली वर्ग में सीनियर वर्ग के छात्रों ने जूनियर वर्ग के छात्रों को हराया।

कबड्डी में शिवाजी सदन पहले और टैगोर सदन दूसरे स्थान पर रहा। सभी प्रतियोगिताओं के आधार पर अशोक सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बृहस्पतिवार को समापन समारोह के मुख्य अतिथि आईटीबीपी आठवीं वाहिनी के कमांडेंट ऋषभ कुमार ने कहा कि बच्चे अपनी खेल प्रतिभा को निखार कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना भविष्य संवार सकते हैं। प्रधानाचार्य डा. सुकृति रैवानी ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक क्षेत्र में भी कौशल बढ़ाने को कहा।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन व्यायाम शिक्षक नीरज कुमार ने किया। प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि तथा आईटीबीपी हिमवीर वाइब्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा सचान ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed