फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Arrangements in Garsain to be chalk by 28

28 तक चाक चौबंद हों गैरसैंण में व्यवस्थाएं

Fri, 14 Feb 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Arrangements in Garsain to be chalk by 28
गैरसैंण में तीन से छह मार्च तक होने वाले विधानसभा के बजट सत्र को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। डीएम ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी व्यवस्थाएं 28 फरवरी तक चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने सत्र में आने वाले मंत्रियों, विधायकों और उच्च अधिकारियों के लिए आवास आरक्षित करने सहित अन्य व्यवस्थाएं करने, विधानसभा भवन, सचिवालय, विधायक आवास, अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास में जरूरी व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसडीएम गैरसैंण को गैरसैंण, आदिबदरी, कर्णप्रयाग, गौचर आदि क्षेत्रों के गेस्ट हाउस और होटलों को अधिगृहित करने को कहा। एयर एंबुलेंस सहित कार्डिक एंबुलेंस रखने के साथ ही सभी पेट्रोल पंपों में पर्याप्त स्टाक रखने, संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग करने आदि के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, उप जलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये व्यवस्थाएं भी होंगी
व्यवस्थाओं के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। सभी जरूरी स्थानों पर वाईफाई और पर्याप्त नेटवर्क की व्यवस्था होगी। वन निगम भराड़ीसैंण में अलाव के लिए पर्याप्त लकड़ी की व्यवस्था करेगा। सत्र के सफल आयोजन के लिए लाइजिनिंग अफसर नियुक्त करने, व्यवस्था प्रभारी, सह प्रभारी सहित विभागीय अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed