{"_id":"57939fcf4f1c1ba07cc4be7c","slug":"army-vehicle-fell-into-the-ditch-two-soldiers-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना का वाहन खाई में गिरा, दो जवानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना का वाहन खाई में गिरा, दो जवानों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को चीन सीमा क्षेत्र में 71 इंजीनियरिंग कोर चंडीगढ़ का वाहन सरस्वती नदी के समीप गहरी खाई में गिरने से दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक जवान लापता है। गंभीर घायल अवस्था में एक जवान को सेना के हेलीकाप्टर से जोशीमठ आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में प्राथमिक उपचार के बाद जवान को आर्मी अस्पताल बरेली ले जाया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को चीन सीमा क्षेत्र के रत्ताकोना से सेना का वन टेन वाहन माणा गांव की ओर आ रहा था। दोपहर में करीब डेढ़ बजे वाहन माणा गांव से करीब दो किमी पहले सरस्वती नदी के समीप गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन
इस हादसे में हवलदार रघुवर दत्त (40) पिथौरागढ़ और जवान होशियार सिंह (24) की मौके पर ही मौत हो गई है। जम्मू निवासी जवान स्वर्ण सिंह (26) लापता है। दुर्घटना में गंभीर घायल जवान राहुल चावले (24) महाराष्ट्र को सेना के हेलीकाप्टर से आर्मी अस्पताल जोशीमठ लाया गया।
विज्ञापन
जह्रां ाथमिक उपचार के बाद उन्हें शाम साढ़े छह बजे हेलीकाप्टर से आर्मी अस्पताल बरेली ले जाया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बदरीनाथ से पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक भी सेना के लापता जवान की ढूंढखोज जारी थी।