{"_id":"5904c2994f1c1b9b09c0ca00","slug":"army-troops-send-off-to-remove-snow-from-the-travel-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने को सेना के जवान रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने को सेना के जवान रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Sat, 29 Apr 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Army Corps
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना के 418 इंजीनियरिंग कोर के 30 जवान शनिवार को हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो गए। रविवार को यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू होगा। टीम का नेतृत्व कर रहे सूबेदार इतबाल सिंह ने 20 मई तक यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का आश्वासन गुरुद्वारा कमेटी को दिया है।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खुल जाएंगे। यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी स्थान पर करीब दस फीट का हिमखंड पसरा हुआ है, जबकि मार्ग पर ढाई किमी के दायरे में तीन से चार फीट बर्फ जमी हुई है।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह आठ बजे सेना के जवान बर्फ हटाने के लिए गोविंदघाट के लिए रवाना हुए। इससे पहले जवानों ने गोविंदघाट दरबार साहिब में मत्था टेका। गुरुवाणी कथा-कीर्तन के बाद अरदास की।
विज्ञापन
गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब धाम में अभी भी करीब दस फीट बर्फ जमी हुई है, जबकि घांघरिया में बर्फ नहीं है। अटलकुड़ी से हेमकुंड साहिब तक करीब तीन किमी यात्रा मार्ग बर्फ से ढका हुआ है।