{"_id":"582335b04f1c1ba16fb389ee","slug":"army-chief-arrived-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ दर्शन को पहुंचे थल सेनाध्यक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ दर्शन को पहुंचे थल सेनाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो/ जोशीमठ
Updated Wed, 09 Nov 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग ने बुधवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। सुहाग हेलीकाप्टर से सुबह साढ़े ग्यारह बजे माणा हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वाहन से बदरीनाथ मंदिर पहुंचे। सेना प्रमुख ने करीब एक घंटे तक मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षा कारणों से सेना की ओर से मंदिर परिसर को खाली करवा दिया गया था। इसके उपरांत थल सेनाध्यक्ष ने जोशीमठ पहुंचकर सेना के उच्चाधिकारियों की बैठक लेकर चीन सीमा के बारे में जानकारी ली। दोपहर करीब डेढ़ बजे सेना प्रमुख दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन