फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Army and ITBP personnel will get ample water

सेना और आईटीबीपी के जवानों को मिलेगा भरपूर पानी

Thu, 02 Mar 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Thu, 02 Mar 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन

अब जोशीमठ में सेना और आईटीबीपी के जवानों को पीने के पानी के लिए नहीं तरसना पड़ेगा। जल निगम ने अलकनंदा नदी से पंपिंग योजना बनाई है। इस 12 किलोमीटर जोशीमठ मिलिट्री पंपिंग पेयजल योजना के अंतिम चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। आगामी अप्रैल माह तक मिलिट्री एरिया में पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। अभी तक जोशीमठ में सेना और आईटीबीपी के जवान पेयजल की किल्लत से जूझ रहे थे।

विज्ञापन


जल निगम को जोशीमठ मिलिट्री एरिया में पंपिंग योजना के निर्माण के लिए वर्ष 2011-12 में 1554.37 लाख की धनराशि मिली थी। निगम की ओर से बदरीनाथ हाईवे के हेलंग में अलकनंदा नदी के किनारे 700 किलो लीटर के दो टैंक बनाए गए।
विज्ञापन


हेलंग में 444 मेगावाट की पीपलकोटी-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना का बैराज साइट होने के कारण करीब एक वर्ष तक पंपिंग योजना का कार्य प्रभावित रहा। योजना का निर्माण हेलंग से पैनी मोड़ होते हुए जोशीमठ तक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलंग से जोशीमठ तक खड़ी चट्टान होने के कारण जल निगम के अधिकारियों को योजना का काम पूरा करने में अधिक समय लगा। अब पंपिंग योजना को 12 किलोमीटर दूर जोशीमठ मिलिट्री एरिया में पहुंचा दिया गया है। निगम के अधिकारियों ने आगामी अप्रैल माह तक योजना पर पानी सप्लाई कर देने का दावा किया है।



हेलंग में योजना को बिजली कनेक्शन से जोड़ने का कार्य चल रहा है। बिजली कनेक्शन के बाद योजना की टेस्टिंग की जाएगी और आगामी अप्रैल माह तक मिलिट्री एरिया में पेयजल सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। - वीके जैन, ईई, जल निगम, गोपेश्वर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed