{"_id":"af4467418ba38f69bbd6b1188a963eb3","slug":"apply-trolly-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त मार्गों पर ट्रॉली न लगाने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त मार्गों पर ट्रॉली न लगाने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई
गोपेश्वर
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत, प्रस्तावित और निर्माणाधीन मोटर मार्गों की प्रगति को लेकर शनिवार को बीसूका उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने संबंधित विभागों की बैठक ली। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को मोटर मार्ग निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त मार्गों पर ट्राली न लगाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये।
बैठक में दुग्ध विकास की समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों से जिले में मांग के सापेक्ष पशु आहार के वितरण की सूचना मांगे जाने पर विभागीय अधिकारी बंगले झांकते रहे। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीसूका उपाध्यक्ष ने सोमवार तक अधिकारियों को सभी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। साथ ही शिकायत पर दुग्ध विपणन में काश्तकारों को हो रही दिक्कतों को भी शीघ्र दूर करने के निर्देश दिये। इसके पश्चात स्वीकृत, प्रस्तावित और निर्माणाधीन मोटर मार्गों की समीक्षा करते हुए भंडारी ने लोनिवि, वन विभाग व राजस्व विभाग को मोटर मार्ग के लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मंडल-कांडई और मंडल-अनसूया मोटर मार्ग की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी व्यक्त की। विधायक ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, वर्ल्ड बैंक व वन विभाग के अधिकारियों को 29 दिसंबर को होने वाली बैठक से पूर्व सभी मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिये।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संजय खेतवाल, निर्माण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष युद्धवीर सिंह, पूरन फरस्वाण, अरविंद नेगी, गजेंद्र राणा आदि मौजूद थे।