{"_id":"5fbd3e3a8ebc3e9b8c5d8091","slug":"answers-demand-for-fixing-of-banasoli-walking-path-karnpryag-news-drn36279163","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरों-बणसोली पैदल रास्ता दुरुस्त कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरों-बणसोली पैदल रास्ता दुरुस्त कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत उत्तरों व बणसोली के ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के पैदल रास्ते उत्तरों-बणसोली को दुरुस्त कराने की मांग उठाई। डीएम को दिए ज्ञापन में क्षेपंस अंजना देवी, प्रवीण कुमार, सोनी देवी, रोशनी, हरीश चौहान, जितेंद्र कुमार, शिव प्रकाश, बसंत लाल, आशीष कुमार, प्रीति, विजय लाल, दिनेश लाल, गौरव, मनोज, प्रकाश थपलियाल, देवेंद्र, बदरी प्रसाद ने कहा कि लंगासू से जिला पंचायत की ओर से उनके गांवों को जाने के लिए पैदल रास्ते का निर्माण किया गया था, लेकिन देखरेख के अभाव में पूरा रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। अब ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शादी विवाह, उपचार के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कतें होती हैं। बरसात में जयकंडी-मैखुरा सड़क बंद होने से लोग इन्हीं रास्तों का उपयोग करते हैं। उन्होंने जल्द उत्तरों-बणसोली पैदल रास्ते पर सीसी निर्माण की मांग की।
पिनाऊं गांव तक सड़क निर्माण की मांग
देवाल। पिनाऊं के ग्रामीणों ने लोनिवि से गांव तक सड़क निर्माण की मांग की। पूर्व प्रधान उमराव सिंह ने कहा कि स्वीकृत होने के चार साल बाद भी सड़क नहीं बन पाई है, जिस कारण आज भी देवाल से अपने गांव तक जाने के लिए 15 किलोमीटर पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। लोनिवि के ईई एमसी गुप्ता ने कहा कि मोटर मार्ग के एवज में भूमि के बदले में भूमि नहीं मिली। भूमि नहीं मिलने के कारण सड़क का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। इस बारे में डीएम को भी बताया गया है। ग्रामीणों से वार्ता के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।