फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Another body found from the tunnel of hydroelectric project

जल विद्युत परियोजना की सुरंग से एक शव और मिला

Tue, 22 Feb 2022 07:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 07:31 PM IST
विज्ञापन
Another body found from the tunnel of hydroelectric project
एनटीपीसी की जल विद्युत परियोजना की सुरंग से मंगलवार को एक और शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त दीपक टम्टा निवासी रविग्राम के रूप में हुई है। इसी महीने सुरंग से तीन शव बरामद हो चुके हैं। जबकि अभी तक 138 शव बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले साल सात फरवरी को ऋषिगंगा की आपदा में एनटीपीसी की 520 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना की तपोवन सुरंग में कार्य कर रहे कई श्रमिक दफन हो गए थे। जबकि कुल 206 लोगों की मौत हो गई थी। तब कई महीने तक रेस्क्यू किया गया और कुछ शव भी बरामद हुए थे। सुरंग से मलबा हटाने का काम अब भी चल रहा है, जिसके चलते फिर यहां से शव मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को यहां एक और शव बरामद हुआ, जिसकी शिनाख्त दीपक टम्टा निवासी रविग्राम जोशीमठ के रूप में हुई है। सोमवार को भी एक शव बरामद हुआ था जबकि एक सप्ताह पहले भी एक इंजीनियर का शव इसी सुरंग से बरामद हुआ है। तीनों शव एनटीपीसी की निर्माणदायी संस्था ऋत्विक कंपनी के कर्मचारियों के हैं। अभी तक कुल 137 के शव बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed