{"_id":"56f80db04f1c1bac31f15278","slug":"annual-comprehensible-vidya-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबोध विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबोध विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबोध विद्या मंदिर में रविवार से दो दिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन विद्यालय में बाल सृजन मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी संजय खेतवाल ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिक्षा के साथ ही खेल और अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करने की बात कही।
विज्ञापन
बाल सृजन मेले के तहत छात्र-छात्राओं ने जहां गणित विषय से संबंधित प्रयोग विधियों का प्रदर्शन किया। वहीं कृृषि, भूगोल, कंप्यूटर के साथ ही छात्राओं ने हस्त निर्मित ऊन से बने टेबल क्लाथ और अन्य सामग्री का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वहीं बच्चों ने मेले में आने वाले अभिभावकों व अतिथियों को पहाड़ी भोजन भी परोसा। विद्यालय प्रबंधक राकेश गैरोला ने कहा कि बाल सृजन मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सृजनशीलता का विकास करना है, जिससे शिक्षण के साथ ही छात्र-छात्राओं की अन्य प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया जा सके।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानाचार्य आशीष भट्ट, सुशीला भट्ट, प्रदीप सती, जगमोहन सिंह खत्री व वीरेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।