{"_id":"66edaefa2354adf2b001539f","slug":"anger-among-badrinath-traders-over-diverting-vehicles-of-passengers-gopeshwar-news-c-5-1-drn1019-506308-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: यात्रियों के वाहन डायवर्ट करने पर बदरीनाथ के व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: यात्रियों के वाहन डायवर्ट करने पर बदरीनाथ के व्यापारियों में रोष
Fri, 20 Sep 2024 10:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। यात्रियों के वाहनों को डायवर्ट करने पर बदरीनाथ धाम के व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने बदरीनाथ थानाध्यक्ष से मुलाकात कर कहा कि यदि यह व्यवस्था खत्म नहीं की गई तो वे बाजार बंद कर देंगे।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बदरीनाथ के व्यापारी शुक्रवार को बदीनाथ थानाध्यक्ष से मिले। उन्होंने कहा कि पुलिस ने धाम में जगह-जगह बैरिकेट लगा रखे हैं। यात्रियों को बाजार से पहले ही माणा बाईपास की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। जिससे बाजार में यात्री पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। इसको लेकर वे कई बार प्रशासन से बात कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सभी यात्रियों को मुख्य बाजार से भेजने और साकेत तिराहे के दोनों मार्गों पर यात्रियों की आवाजाही कराने की मांग की। व्यापारी शुक्रवार को ही बाजार बंद करने की चेतावनी दे रहे थे। लेकिन पुलिस से वार्ता के बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था में बदलाव नहीं किया गया तो बदरीनाथ बाजार को बंद कर दिया जाएगा। इस अवसर पर व्यापार सभा के अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री वीरेंद्र दत्त सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने कहा कि जिन यात्रियों की बुकिंग है उनको मुख्य बाजार की तरफ भेजा जा रहा है। अन्य के वाहन डायवर्ट किए जा रहे हैं। बाजार में जाम की समस्या न हो इसके लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। व्यापारियों से इस संबंध में बात हो गई है।
विज्ञापन