फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anganwadi workers standing on dharna even in heavy rain

भारी बारिश में भी धरने पर डटी रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Mon, 18 Oct 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers standing on dharna even in heavy rain
पोखरी तहसील में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : GOPESHWAR
मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 11वें दिन भी जारी रही। भारी बारिश के बीच कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर कलक्ट्रेट परिसर और तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाह 18000 रुपये मानदेय देने की मांग उठाई। गोपेश्वर में आंगनबाड़ी संगठन की दशोली ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुबह दस बजे से ही कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से मांग को पूरा नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर राजेश्वरी देवी, कल्पेश्वरी, अनीता, दीपा, विजया देवी, शकुंतला, मीना असवाल, संतोषी रावत, गुड्डी, अनीता राणा, सोनम और आरती आदि मौजूद थे। इधर, पोखरी, जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गौचर, गैरसैंण, थराली, देवाल, घाट क्षेत्रों में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed