फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anganwadi workers protest in collectorate

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में दिया धरना

Fri, 07 Aug 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protest in collectorate
गोपेश्वर। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सेविका कर्मचारी यूनियन ने राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी यूनियन की जिलाध्यक्ष भारती राणा ने कहा कि कार्यकर्ता लंबे समय से उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करने और न्यूनतम मानदेय 21 हजार देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन मांगों पर कार्रवाई के बजाय अब सरकार की ओर से संबंधित विभागों से ही सीधे योजनाओं का निजीकरण किया जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर सीटू के जिलाध्यक्ष मदन मिश्रा, शशि बिष्ट, अंजू, कल्पेश्वरी, मीनाक्षी, सरस्वती, गीता, कमला और दीपा देवी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन

गैरसैंण में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सरकार पर सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष विमला गैरोला ने कहा कि सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन करने के लिए विभाग मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अनुभव प्रमाणपत्र नहीं दे रहा। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समान कार्य के लिए समान मानदेय देने की मांग की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुनीता ढौंडियाल, मीनाक्षी देेवी, भागा देवी, दीपा देवी, आशा देवी, अंजना देेवी, संजू देवी, मीना देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुगड्डा में आशाओं का कार्यबहिष्कार शुरू
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लाक की आशा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने उपकेंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। शुक्रवार को काशीरामपुर तल्ला स्थित उपकेंद्र में आशा कार्यकर्ता एकत्र हुईं और निश्चित मानदेय देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में संगठन की अध्यक्ष प्रभा चौधरी ने कहा कि शासन की ओर से उन्हें दो हजार रुपये महीने के हिसाब से सालभर का वेतन इकट्ठा दिया जाता है। इतने अल्प मानदेय में परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है। तीन दिन तक कार्यबहिष्कार जारी रहेगा और इसके बाद भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन के आगे की रणनीति तय की जाएगी। धरना-प्रदर्शन करने वालों में दुगड्डा ब्लाक की अध्यक्ष प्रभा चौधरी, उपाध्यक्ष मीरा नेगी, नीलम कुकरेती, बसंती रावत, सुमित्रा भट्ट, उषा देवी, ज्योति रावत, प्रवेश देवी, विमला जोशी, कल्पना काला, रंजना कोटनाला, गोदांबरी देवी, संजू नेगी, सीमा शाही, मधु ममगाईं, सुमन रौथाण, सुनीता रावत, सरिता, जमुना देवी, कांति, सुरभि और संगीता नैथानी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed