फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anasuya fair from 3rd, instructions given to make arrangements

Chamoli News: अनसूया मेला तीन से, व्यवस्थाएं बनाने के दिए निर्देश

Wed, 26 Nov 2025 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 26 Nov 2025 04:14 PM IST
विज्ञापन
Anasuya fair from 3rd, instructions given to make arrangements
फोटो
विज्ञापन

एसडीएम ने ली मेला तैयारी की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। दत्तात्रेय जयंती पर 3 व 4 दिसंबर को होने वाले अनसूया मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गईं।

इस दौरान मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। लोनिवि को अनसूया पैदल मार्ग, मंदिर परिसर से अत्री मुनि आश्रम मार्ग और खल्ला-मंडल सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। जल संस्थान के अधिकारियों को मंदिर परिसर और पैदल मार्ग पर पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने, वन विभाग को मंदिर में अलाव की व्यवस्था और पुलिस विभाग को सुरक्षा के सभी इंतजाम करने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाओं के साथ डॉक्टरों की तैनाती करने, जिला पंचायत को साफ-सफाई, बिजली व उरेडा विभाग को पथ प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अनसूया मंदिर समिति के अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed