{"_id":"66f1712ff1588b7f8d0b1b71","slug":"an-accused-who-cheated-in-the-name-of-job-arrested-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-108274-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 23 Sep 2024 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर दंपती से साढ़े सात लाख रुपये ठगी के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी में जुटी है।
रविवार को नंदानगर थाने में राहुल सिंह निवासी बांसवाड़ा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे और उसकी पत्नी से सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख 35 हजार रुपये ठगे गए। साथ ही व्हाट्सएप पर फर्जी नियुक्तिपत्र भी जारी कर दिए गए। राहुल की शिकायत पर पुलिस ने सिमली कर्णप्रयाग निवासी प्रीतम सिंह नेगी और ग्राम कुंतरी निवासी मुकेश सती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसपी सर्वेश पंवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। नंदानगर थाना प्रभारी शिवदत्त जमलोकी ने बताया कि आरोपी प्रीतम सिंह नेगी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दूसरे आरोपी मुकेश सती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।