फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Amrit Ganga water will quench the thirst of 250 families

250 परिवारों की प्यास बुझाएगा अमृत गंगा का पानी

Fri, 04 Mar 2022 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Amrit Ganga water will quench the thirst of 250 families
गोपेश्वर के दीन दयाल पार्क में पेयजल टेंक का पूरा हुआ निर्माण कार्य। - फोटो : GOPESHWAR
नगर क्षेत्र के गोपेश्वर गांव व अन्य मोहल्लों में सुचारु पेयजल सप्लाई के लिए जल संस्थान ने दीन दयाल पार्क में 50 हजार लीटर का पेयजल टैंक स्थापित किया है। इसमें अमृत गंगा पेयजल योजना से पानी की सप्लाई होगी। इस टैंक से क्षेत्र के 250 परिवारों को पीने का पानी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में गोपेश्वर गांव के साथ ही वसंत विहार, पपड़ियाणा क्षेत्र में पेयजल की किल्लत बनी रहती है। इस दौरान लोग प्राकृतिक पेयजल योजना पर निर्भर रहते हैं, जिसे देखते हुए वर्ष 2021 में जल संस्थान की ओर से दीन दयाल पार्क में पेयजल सप्लाई टैंक स्थापित करने की योजना बनाई गई। अब पेयजल टैंक बनकर तैयार हो गया है। इसकी 50 हजार लीटर पानी की क्षमता है। जल्द टैंक को अमृत गंगा पेयजल योजना से जोड़ दिया जाएगा, जिसके बाद लोगों को पानी मुहैया कराया जाएगा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार निर्वाल ने बताया कि पेयजल समस्या को देखते हुए पार्क में 50 हजार लीटर के पेयजल टैंक का निर्माण किया है। इसको जल्द शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही नगर की पुरानी पेयजल लाइनों की भी मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed