फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   America, Australia arrived at Uma Devi

अमेरिका, आस्ट्रेलिया से पहुंचे हैं उमा देवी के दर्शनों को

Wed, 07 Dec 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Wed, 07 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन

12 साल बाद अपनी आराध्य देवी के दर्शनों के लिए डिम्मर गांव में स्थानीय ही नहीं बल्कि विदेशों में बस चुके गांव के प्रवासी भी पहुंचे हैं। अमेरिका में बस चुकी उमा अपने पति शशिधर डिमरी के साथ गांव पहुंची हैं। 26 साल बाद गांव पहुंची उमा डिमरी कहती हैं कि देवी के दर्शन के पल अविस्मरणीय हैं।

विज्ञापन


आस्ट्रेलिया के बिस्ब्रेन में रह रहे नरेश डिमरी साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पत्नी पूजा सहित नरेश ने मां उमा के दर्शन किए। नरेश कहते हैं कि हमारी परंपराएं अद्भुत हैं। शशिधर डिमरी अमेरिका के मैक्सिको सिटी में योग प्रशिक्षण संस्थान चलाते हैं और उनकी पत्नी उमा अमेरिका के ही ईएल कालेज में हिंदी साहित्य की प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन


वे कहते हैं कि रोजगार, करियर के चलते भले ही आज विदेश में हैं, लेकिन देवभूमि की संस्कृति विश्व में सर्वमान्य संस्कृति है। आराध्य देवी के दर्शन मात्र से ही शांति का संचार होता है। आयोजक सुरेश डिमरी कहते हैं कि गांव के 36 से अधिक लोग विदेेशों में हैं और 15 दिनों तक गांव में उमा देवी के प्रवास के दौरान कई प्रवासी गांव पहुंचेंगे। आस-पास के लोग भी देवी के दर्शनों को पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed