{"_id":"5df26f4f8ebc3e87b402df27","slug":"allwether-road-will-pass-through-joshimath-with-helang-gopeshwar-news-drn329123716","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलंग के साथ जोशीमठ से होकर गुजरेगी ऑलवेदर रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलंग के साथ जोशीमठ से होकर गुजरेगी ऑलवेदर रोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत प्रस्तावित हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग को लेकर जोशीमठ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से भेंट की। परिवहन मंत्री ने हेलंग में ऑल वेदर रोड परियोजना कार्य को जोशीमठ और हेलंग से किए जाने की बात कही।
बुधवार को संघर्ष समिति से जुड़े लोग मामले को लेकर सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिलने दिल्ली गए थे। पहले उन्होंने गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। इसके बाद सांसद और बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में उन्होंने बृहस्पतिवार को शाम चार बजे परिवहन मंत्री से भेंट की। बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मंत्री ने ऑल वेदर रोड का निर्माण दोनों ओर हेलंग-मारवाड़ी और हेलंग-जोशीमठ-मारवाड़ी से करने का आश्वासन दिया है। अब जोशीमठ नगर को जोड़कर भी बाईपास मार्ग का निर्माण किया जाएगा, जिससे जोशीमठ के पर्यटन व्यवसाय को कोई नुकसान नहीं होगा।