फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Allweather Road project work started in Kaudiya

कौड़िया में ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य शुरू

Sun, 03 Apr 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Allweather Road project work started in Kaudiya
दरीनाथ हाईवे पर कौड़िया में चल रहा हिल कटिंग कार्य। - फोटो : GOPESHWAR
चारधाम यात्रा को देखते हुए ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से कौड़िया चट्टान पर कटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। चारधाम यात्रा के दौरान इस चट्टानी भाग पर वाहनों का जाम लगता रहता है, जिससे तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर अभी भी कई डेंजर जोन ऐसे हैं जहां अभी तक चौड़ीकरण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। हेलंग, गुलाबकोटी, बाजपुर, पागलनाला जैसे डेंजर जोन पर ऑलवेदर रोड परियोजना का काम शुरू नहीं हो पाया है। कौड़िया में एनएचआईडीसीएल की ओर से हिल कटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। यहां सड़क के हिल साइड चट्टान और दूसरी ओर अलकनंदा बह रही है। हाईवे यहां संकरा है, जिससे यात्रा के दौरान यहां दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहता है। बिरही चट्टान पर लगभग चौड़ीकरण कार्य पूरा हो गया है। कौड़िया में करीब 200 मीटर क्षेत्र में चट्टान की कटिंग की जा रही है, इस दौरान यहां वाहनों का जाम भी लग रहा है।
विज्ञापन

एनएचआईडीसीएल के प्रबंधक संदीप कार्की का कहना है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है। कुछ जगहों पर चट्टानी भाग होने के कारण काम में देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि कौड़िया चट्टान पर कटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही यहां यातायात सुगम कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed