फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Air lift MLA Surendra Singh brought to Jolly Grant

विधायक सुरेंद्र सिंह को एयर लिफ्ट कर जौलीग्रांट लाए

Tue, 23 Feb 2021 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Air lift MLA Surendra Singh brought to Jolly Grant
मंगलवार को कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी की अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके शरीर में कंपन होने लगी जिस पर उन्हें सीएचसी गैरसैंण ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। वे सोमवार को ही देहरादून से अपने घर सौनियाणा आए थे।
विज्ञापन

भाजपा के जिलामंत्री अवतार नेगी ने बताया कि विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी (68) मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके शरीर में कंपन होने लगी। उन्होंने इसकी सूचना मंडल अध्यक्ष महाबीर रावत को दी, जिस पर मंडल अध्यक्ष और और युवा मोर्चा के संजय रावत उन्हें गैरसैंण अस्पताल लेकर गए। इसके बाद सूचना मुख्यमंत्री को भी दी गई। सीएचसी गैरसैंण के अधीक्षक डॉ. रजनीश ने कहा कि शरीर के साथ ही उनके एक हाथ में ज्यादा कंपन थी। पूर्व में विधायक के इसी हाथ का ऑपरेशन हुआ है और इस हाथ में रॉड चढ़ी हुई है। कहा कि विधायक का स्वास्थ्य खतरे से बाहर है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मामले में हस्तक्षेप किया और बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए विधायक को सलियाणाबैंड हेलीपैड से एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया। विधायक के साथ देहरादून गए मंडल अध्यक्ष महावीर रावत ने बताया कि विधायक की तबीयत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed