{"_id":"65293c6a3208ca8e2709ad74","slug":"air-chief-marshal-vr-chaudhary-had-darshan-of-lord-narasimha-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-2689-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सभी केंद्र....... एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने किए नृसिंह मंदिर में दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सभी केंद्र....... एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने किए नृसिंह मंदिर में दर्शन
Fri, 13 Oct 2023 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 13 Oct 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना के एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइल फोटो
परिवार के सदस्यों व वायुसेना के अधिकारियों के साथ पहुंचे जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। भारतीय वायु सेना के एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शुक्रवार को जोशीमठ पहुंचे और यहां नृसिंह मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उनके साथ परिवार के सदस्य और वायुसेना के अधिकारी भी मौजूद थे। शनिवार को उनके बदरीनाथ धाम पहुंचने की संभावना है।
एयर चीफ मार्शल शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे आर्मी हेलिपैड से नृसिंह मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद वे भगवान नृसिंह की विशेष पूजा में भी शामिल हुए। मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने विशेष पूजा संपन्न कराई। एसडीएम/बीकेटीसी की उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने उनकी आगवानी की और उन्हें प्रसाद भेंट किया। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि एयर चीफ मार्शल ने नृसिंह मंदिर के अलावा दुर्गा मंदिर, तिमुंडिया वीर मंदिर, आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के भी दर्शन किए। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, नृसिंह मंदिर के प्रभारी संदीप कपरवाण आदि मौजूद रहे।