{"_id":"56f80c524f1c1bac31f15264","slug":"agriculture-will-stop-the-migreation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि और उद्यानीकरण से थमेगा पलायन : खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि और उद्यानीकरण से थमेगा पलायन : खंडूड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
agriculture conference in Pipalkoti
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र गोपेश्वर की ओर से दशोली ब्लॉक के बेमरू गांव में एक दिवसीय कृषक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर गढ़वाल सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी ने गांव के 25 काश्तकारों को लोह अयस्क हल बांटे। सांसद ने काश्तकारों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बेमरू में आयोजित कार्यक्रम में सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कहा कि कृषि और उद्यानीकरण से पर्वतीय क्षेत्रों के पलायन पर रोक लगाई जा सकती है। केंद्र सरकार कृषि को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन
पद्म विभूषित चंडी प्रसाद भट्ट ने कृषि की नई तकनीकी अपनाने पर जोर दिया। कहा कि लोह अयस्क हल वैज्ञानिक कृषि का द्योतक है। इससे वनों का संरक्षण भी होगा। इस दौरान सांसद ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह नेगी, संजय कुंवर, मनोज कुमार, ओम प्रकाश भट्ट, राजेंद्र हटवाल, रामकृष्ण सिंह रावत, देवेंद्र नेगी, अतुल शाह, विजय मलासी, हरीश पुरोहित और विमला हटवाल आदि मौजूद थे।
बेमरू में पहली बार पहुंचे सांसद
बेमरू गांव में पहली बार सांसद के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने सांसद को ज्ञापनों का पुलिंदा सौंपा। मठ गांव में ग्रामीणों ने सांसद बीसी खंडूड़ी का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
बेमरू के प्रधान रविंद्र सिंह ने गांव में सामुदायिक भवन निर्माण और पीपलकोटी-बेमरू सड़क के डामरीकरण, ग्रामीणों ने घिंघराण-सैंजी लगा मैकोट, बेमरू, डुमक व कलगोठ गांवों के लिए शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की। सांसद ने ग्रामीणों की मांग पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।