{"_id":"525e912e4aa610535732c222619d5904","slug":"aggressive-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट पर गरजीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट पर गरजीं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 29 Dec 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2013 में स्वीकृत छह किमी गोपेश्वर-बेतरणी-सिरोखोमा-बैरांगना मोटर मार्ग का निर्माण कार्य अभी तक पूरा न होने पर आक्रोशित भोटिया जनजाति की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा गया कि सड़क निर्माण के लिए आधी-अधूरी हिल कटिंग से पैदल रास्ता भी क्षतिग्रस्त पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट परिसर पहुंची भोटिया जनजाति की महिलाओं ने शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। यहां हुई सभा में सिरोखोमा की प्रधान देवेश्वरी घरिया और ग्राम समिति के अध्यक्ष होशियार सिंह ने कहा कि वैतरणी से मात्र पांच सौ मीटर मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
करीब 12 मीटर पैदल मार्ग भी इस स्थान पर क्षतिग्रस्त पड़ा है। कहा गया कि यहां आधी-अधूरी सड़क के पत्थरों को लोग उठाकर ले जा रहे हैं। सड़क किनारे अवैध खनन भी हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी यदि शीघ्र मार्ग का निर्माण कार्य लोनिवि ने शुरू नहीं किया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, केशर सिंह, चंद्र सिंह, नारायण सिंह, मंगशरी देवी, सुनीता देवी, रामी देवी, जानकी देवी, तुलसी, ममता देवी, बिंदु देवी, शुक्री देवी, सुरेंद्र सिंह, चंद्र सिंह, जीत सिंह और दौलत सिंह आदि मौजूद थे।
लोनिवि को निर्देश
कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ले रहे बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी से भी भेंट की। इस पर विधायक ने मौके पर ही लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने एक सप्ताह में सड़क निर्माण की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।