फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   After walking eight km, the transformer reached the village on the shoulder

आठ किमी पैदल चलकर कंधे पर ट्रांसफार्मर पहुंचाया गांव

Mon, 25 Oct 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
After walking eight km, the transformer reached the village on the shoulder
निजमुला घाटी में कंधे पर डंडों के सहारे ट्रांसफार्मर को गांव तक पहुंचाते बौना तोक के ग्रामीण। - फोटो : GOPESHWAR
निजमुला घाटी के ग्राम पंचायत पाणा के बौणा तोक में ट्रांसफार्मर फुंकने से दो माह से बिजली आपूर्ति ठप है। ऊर्जा निगम ने गांव के लिए ट्रांसफ ार्मर तो भेजा लेकिन गांव तक नहीं पहुंचाया गया। ऐसे में ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर कंधे पर उठाकर आठ किमी पैदल चलकर गांव तक पहुंचाया तब जाकर गांव में बिजली सुचारु हो पाई।
विज्ञापन

बौणा तोक में अनुसूचित जाति के 25 परिवार रहते हैं। बीते अगस्त माह में बारिश और तूफान के दौरान गांव की 11 केवी की बिजली लाइन पर फॉल्ट आने से ट्रांसफार्मर फुंक गया था। तब से ग्रामीण ऊर्जा निगम के अधिकारियों से गांव में ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो दिन पूर्व ऊर्जा निगम ने गोपेश्वर से गांव के लिए बिरही-निजमुला सड़क मार्ग से पगना गांव तक ट्रांसफार्मर पहुंचाया दिया लेकिन बौणा गांव तक सड़क न होने और पैदल दूरी आठ किमी होने पर ट्रांसफार्मर बौणा गांव तक नहीं पहुंचाया गया। दो दिन बाद भी जब ऊर्जा निगम की ओर से कोई ट्रांसफार्मर गांव तक पहुंचाने नहीं आया तो ग्रामीणों ने स्वयं ही कंधे पर लकड़ी के डंडों के सहारे ट्रांसफार्मर को उठाया और आठ किमी पैदल तक गांव तक ट्रांसफार्मर पहुंचा दिया। इसके बाद देर शाम को गांव में बिजली सप्लाई सुचारु हो गई। ट्रांसफार्मर ले जाने में ग्रामीण कामदेव बिष्ट, प्रकाश रावत, विजय, हिम्मत, आनंद सिंह, पूरन सिंह, शिव फरस्वाण, जितेंद्र कुमार, मुकेश आदि शामिल रहे। इधर, ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार ने बताया कि सड़क से गांव तक ट्रांसफार्मर को पहुंचाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है। इस संबंध में क्षेत्र के अवर अभियंता से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed