फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   After thirteen years, a team of mountaineers conquered the Shrikanth mountain.

तेरह साल बाद पर्वतारोहियों के दल ने किया श्रीकंठ पर्वत पर फतह

Tue, 28 Jun 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
After thirteen years, a team of mountaineers conquered the Shrikanth mountain.
उत्तराखंड पर्यटन विषय परिषद (यूटीडीबी) के सहयोग से इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन के नेतृत्व में 13 सदस्यीय एक दल ने उत्तरकाशी जिले में स्थित श्रीकंठ पर्वत को फतह किया है। तेरह साल बाद किसी दल ने यह पर्वत फतह किया है। समुद्रतल से 6133 मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्रीकंठ पर्वत की चोटी का सफल आरोहण कर दल लौट आया है। दल का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।
विज्ञापन

दल में शामिल चमोली जिले की पर्वतारोही देवेश्वरी बिष्ट ने बताया कि 7 जून को उनके 13 सदस्यीय दल ने श्रीकंठ पर्वत को फतह करने का अभियान शुरू किया था और 27 जून को यह अभियान संपन्न हुआ। 24 जून को सुबह नौ बजे दल श्रीकंठ पर्वत की चोटी पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने के कारण दल के सदस्यों को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बूते दल के सदस्यों ने एक दूसरे का सहारा बनकर श्रीकंठ पर्वत फतह कर लिया। उन्होंने बताया कि इस पर्वतारोहण अभियान का उद्देश्य पौधरोपण, प्लास्टिक के उपयोग से बचना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। दल में चमोली जिले की पर्वतारोही देवेश्वरी बिष्ट के अलावा भू-विशेषज्ञ रणवीर सिंह नेगी, पर्वतारोहण अभियान दल के ट्रेक लीडर दिगंबर सिंह चौहान और दल के तकनीकी विशेषज्ञ राजेंद्र नाथ शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed