फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   After eight years, Dewal tehsil got a worker

Chamoli News: आठ साल बाद देवाल तहसील को मिला कर्मी

Thu, 20 Mar 2025 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 20 Mar 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
After eight years, Dewal tehsil got a worker
देवाल। वर्ष 2017 में सृजित देवाल तहसील के संचालन की उम्मीद जगी है। तहसील के लिए डीएम डॉ. संदीप तिवारी ने एक वरिष्ठ सहायक की तैनाती के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

3 जनवरी 2017 को उपतहसील देवाल उच्चीकृत होकर पूर्ण तहसील बनी लेकिन कर्मचारी की तैनाती नहीं होने से देवाल तहसील का संचालन अभी तक थराली तहसील से ही हो रहा है। लोग अपने विभिन्न प्रमाणपत्र, जमीन संबंधी कार्य के लिए देवाल मुख्यालय से 13 किमी दूर थराली जाते हैं। बीते फरवरी माह में निवर्तमान प्रमुख डाॅ. दर्शन दानू ने तहसील के संचालन और थराली में एसडीएम की नियुक्ति की मांग डीएम से की थी। इस पर डीएम संदीप तिवारी ने वरिष्ठ सहायक गिरिजा प्रसाद कोठियाल को देवाल तहसील में तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इससे अब यहां तहसील के संचालन की उम्मीद जगी है। डाॅ. दर्शन दानू ने कहा कि ब्लॉक देवाल के वाण, घेस सहित कई गांव 45 से 50 किमी दूर हैं जिन्हें थराली काम के लिए जाने पर अधिक समय लगता था। देवाल में सुविधाएं मिलने पर ग्रामीणों का काम अब आसानी से हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed