{"_id":"64f620d19a79996399098677","slug":"after-a-long-wait-construction-of-rudranath-drinking-water-scheme-got-green-signal-work-started-gopeshwar-news-c-5-1-drn1030-238009-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: लंबे इंतजार के बाद रुद्रनाथ पेयजल योजना के निर्माण को मिली हरी झंडी, काम हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: लंबे इंतजार के बाद रुद्रनाथ पेयजल योजना के निर्माण को मिली हरी झंडी, काम हुआ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जल निगम के अधिकारियों का दावा- आगामी वर्ष की तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले पूर्ण हो जाएगी पेयजल योजना
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के दर्शनाें को जाने वाले देश-विदेश के तीर्थयात्रियों और स्थानीय श्रद्धालुओं को पीने के पानी के लिए एक किलोमीटर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जल निगम ने जल जीवन मिशन के तहत रुद्रनाथ पेयजल योजना का काम शुरू कर दिया है। जल निगम के अधिशासी अभियंता वीके जैन ने आगामी वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले योजना का काम पूर्ण करने का दावा किया है।
वर्ष 2005 में रुद्रनाथ पेयजल योजना के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिली थी। तब जल निगम को इसके लिए 10 लाख की धनराशि भी दी गई थी। लेकिन केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के सेंचुरी एरिया में होने के कारण योजना के निर्माण पर वन विभाग ने अडंगा डाल दिया। लंबे समय तक योजना पर काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
जल निगम ने रुद्रनाथ में पेयजल संकट को देखते हुए जल जीवन मिशन के तहत इसका निर्माण करने की योजना बनाई। निगम के अधिशासी अभियंता वीके जैन ने योजना निर्माण के लिए शासन से लेकर वन विभाग और जिला प्रशासन की स्वीकृति दी। वर्ष 2022 में योजना निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूर्ण हुई। ईई वीके जैन ने बताया कि रुद्रनाथ से तीन किलोमीटर की दूरी पर प्राकृतिक स्रोत से पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पनार बुग्याल से आगे तक पाइप भी भेज दिए गए हैं। योजना पर करीब 41 लाख की धनराशि खर्च होगी। पूर्व में शासन से मिले 10 लाख रुपये भी इसी योजना में समायोजित कर दिए गए हैं। आगामी वर्ष की तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले योजना का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन