फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   After 25 years, the pilgrimage to the temple of Someshwar started

Chamoli News: 25 साल बाद सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा शुरू

Sun, 06 Oct 2024 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 06 Oct 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
After 25 years, the pilgrimage to the temple of Someshwar started
चमोली के स्यूण गांव में दिवारा यात्रा के दौरान नृत्य करतीं सोमेश्वर देवता की डोली। संवाद
फोटो
विज्ञापन

स्यूण गांव में उत्साह का माहौल, पहले दिन यात्रा रात्रि प्रवास के लिए बैमरु गांव पहुंची यात्रा
विभिन्न गांवों का भ्रमण कर तीर्थों के दर्शनों को भी पहुंचेगी यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। स्यूण गांव में शिव स्वरूप सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा उत्साह, उमंग और आस्था के साथ शुरू हो गया है। सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा 25 साल बाद आयोजित हो रही है जिसे लेकर भक्तगणों में उत्साह का माहौल है। मंदिर में भक्तों को दर्शन देने के बाद दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए बैमरु गांव पहुंची।

तीन से पांच अक्तूबर तक सोमेश्वर मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। रविवार को विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभ मुहूर्त पर सोमेश्वर देवता की डोली मंदिर के गर्भगृह से निकलकर परिसर में विराजमान हुई। इसके बाद आचार्यगणों ने यहां विभिन्न पूजाएं संपन्न की। सोमेश्वर देवता का ढोल दमाऊं की थाप पर आह्वान किया गया और देवता की डोली ने अद्भुत नृत्य किया। अब छह माह तक देव डोली दशोली और जोशीमठ ब्लॉक के विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के साथ ही बदरीनाथ धाम, रुद्रनाथ, कल्पेश्वर और अनसूया माता मंदिर के दर्शनों को जाएगी। धार्मिक परंपराओं के अनुसार डुमक गांव के बजीर देवता, कलगोठ के कोधुडियांजाख देवता और बेमरू के लाटू जाख की मौजूदगी में सोमेश्वर देवता के पुजारी व कुल पुरोहित पंडित बंशी प्रसाद सेमवाल ने धार्मिक प्रक्रियाएं संपन्न की। इस मौके पर सोमेश्वर देवता के अवतारी पुरुष संतोष राणा, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, मंदिर समिति के अध्यक्ष रघुनाथ राणा, हरीश, रघुवीर रावत, ग्राम प्रधान मनोरमा देवी, प्रियंका देवी, प्रताप सिंह, बहादुर सिंह, रघुवीर नेगी, अरुण राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed