फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Adverse entry to mining officer

खनन अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 10 Dec 2019 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to mining officer
राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में न पहुंचने और बिना सूचना के कार्यालय से गायब रहने पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने खनन अधिकारी दिनेश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। साथ ही उन्हें आठ घंटे में जिले में उपस्थिति दर्ज कराने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान खनन अधिकारी के मौजूद न होने पर डीएम ने उनके प्रतिनिधि के रूप में बैठक में पहुंचे कर्मचारी से इस संबंध में जानकारी मांगी, तो कर्मचारी ने कहा कि वह इसके लिए अधिकृत नहीं हैं। इस पर जिलाधिकारी भड़क गईं और सीधे खनन कार्यालय पहुंच गईं। खनन अधिकारी वहां भी नहीं मिले। इस पर डीएम ने उन्हें फोन किया तो वह कभी देहरादून तो कभी हल्द्वानी में होने की बात कहने लगे। डीएम ने खनन अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर आठ घंटे में जिले में उपस्थित होने के निर्देश दिए। इसके बाद बैठक में डीएम ने शत प्रतिशत राजस्व वसूली और लंबित वादों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बकायादारों के खिलाफ बंदी, कुड़की और नीलामी की कार्रवाई की जाए। उन्होंने वाणिज्य कर, स्टांप और निबंधन, आबकारी, परिवहन कर, वन, खनन, भू-राजस्व, रेवेन्यू पुलिस, फौजदारी, शमन आदि मामलों की समीक्षा भी की। इस मौके पर एडीएम एमएस बर्निया, एसडीएम बुशरा अंसारी और एसडीएम वैभव गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed