{"_id":"69e0c4b20ba0c2916c00c4af","slug":"additional-transformers-installed-at-simli-substation-for-smooth-power-supply-karnpryag-news-c-48-kpg1001-122807-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सुचारु बिजली आपूर्ति के लिए सिमली सब स्टेशन में लगे अतिरिक्त ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सुचारु बिजली आपूर्ति के लिए सिमली सब स्टेशन में लगे अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
Thu, 16 Apr 2026 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 16 Apr 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
लो वोल्टेज समस्या से भी मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सिमली विद्युत सब स्टेशन में 3 नए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। नए ट्रांसफार्मर को कर्णप्रयाग, ज्योतिर्मठ और गोपेश्वर सब डिवीजन से जोड़ा गया है। नए ट्रांसफार्मर लगने से चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ, हेमकुंड, सीमांत क्षेत्रों के वाइब्रेंट विलेज और सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों की अग्रिम चौकियों तक सुचारु बिजली मिल सकेगी।
श्रीनगर से 60 किमी तक 66 केवी की बिजली लाइन कर्णप्रयाग विद्युत सब स्टेशन को जोड़ती है जबकि 132 केवी की 70 किमी लंबी लाइन सिमली स्थित सब स्टेशन को जोड़ती है। वहीं 66 केवी की 126 किमी लंबी लाइन श्रीनगर से बदरीनाथ तक जाती है। ऐसे में यात्रा शुरू होने के साथ 126 किमी लंबी बिजली लाइन पर दबाव बढ़ जाता हैैै। कई बार लो वोल्टेज की भी समस्या रहती है। ऐसे में सिमली में स्थित 132 केवी के विद्युत सब स्टेशन में 3x20 एमवीए क्षमता के तीन नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं जिन्हें 66 केवी कर्णप्रयाग विद्युत सब स्टेशन और 120 किमी श्रीनगर बदरीनाथ विद्युत लाइन से जोड़ दिया गया है। वहीं ऊर्जा निगम गोपेश्वर के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि परियोजना से चारधाम यात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारु रहेगी। साथ ही लो वोल्टेज की दिक्कत भी नहीं होगी।