फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   action against corruption

मजदूरों का भुगतान न करने पर तीन पर होगी कार्रवाई

Wed, 06 Jan 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Wed, 06 Jan 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन

मनरेगा योजना के तहत घाट ब्लाक में तीन वर्षों से मजदूरों का शेष भुगतान न करने के मामले में मनरेगा लोकपाल शेखर रावत ने खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश दिए। लोकपाल ने तीनों दोषी को एक-एक हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।

विज्ञापन


घाट ब्लाक के मटई गांव के बलवंत लाल ने 11 अगस्त 2015 को मनरेगा लोकपाल से गांव में मनरेगा से निर्मित पैदल रास्ते के निर्माण के बाद अवशेष मजदूरी का भुगतान न करने की शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेकर मनरेगा लोकपाल ने मामले की जांच कराई।
विज्ञापन


जांच में खंड विकास अधिकारी की ओर से लापरवाही बरतने तथा पत्रवालियों का हस्तांतरण नव निर्वाचित प्रधान को न करने सहित कई खामियां पाई गईं। लोकपाल की ओर से दिए गए पत्रों का खंड विकास अधिकारी ने पांच माह तक कोई उत्तर भी नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर लोकपाल ने बीडीओ को दोषी पाते हुए कार्य में लापरवाही बरतने तथा आरटीआई के तहत दिए गए फैसलों का क्रियान्वयन न करने पर मनरेगा एक्ट की धारा 25 के तहत तीनों आरोपियों पर 1-1 हजार रुपये अर्थदंड लगाया।


 साथ ही लोकपाल ने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए एक माह में मजदूरों का अवशेष भुगतान करवाने के आदेश दिए। मामले में निर्धारित समय में आदेशों का पालन नहीं करने की सूरत में लोकपाल ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed